UNGA: UNGA में यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर प्रस्ताव, एक बार फिर भारत ने वोटिंग से बनाई दूरी

0
68

यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर एक साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर यूएन जनरल असेंबली (UNGA) में एक प्रस्ताव रखा गया। भारत ने एक बार फिर प्रस्ताव में वोटिंग से दूरी बनाई। वोटिंग से दूरी बनाने वाले देशों में चीन समेत अन्य भी शामिल थे।

UNGA में प्रस्ताव रखा गया कि रूस को तुरंत यूक्रेन में युद्ध को रोककर अपनी सेना को बुला लेना चाहिए। इस प्रस्ताव के समर्थन में और खिलाफ में कई देशों ने वोट किए। बता दें कि UNGA में कुल 193 देश सदस्य हैं। प्रस्ताव के पक्ष में 141 देशों ने, जबकि 7 देशों ने इसके खिलाफ वोट किया। वहीं, भारत और चीन समेत 32 देशों ने वोटिंग से दूरी बनाई।

बता दें कि इससे पहले भी रूस के खिलाफ कई अन्य प्रस्ताव पर भारत ने वोटिंग में भाग नहीं लिया है। भारत का हमेशा से कहना है कि इस मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से सुझाया जा सकता है और इसी रास्ते पर दोनों देशों को आगे बढ़ना चाहिए।

प्रस्ताव के पक्ष वाले देशों ने की रूस की निंदा
UNGA में प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग करने वाले देशों ने रूस की जमकर निंदा की। वहीं, UN में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि रुस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पहले से ही भारत की स्थिति स्पष्ट रही है। उन्होंने कहा कि बातचीत और कूटनीति तरीके से ही इस मसले का हल निकाला जा सकता है।