मॉस्को। रूस के वेल्थ फंड ने बुधवार को जानकारी दी कि मिस्र (Egypt) को फार्को (Pharco) के जरिए कोविड-19 वैक्सीन के 25 मिलियन खुराक की सप्लाई देगा। यह देश का अग्रणी फर्माक्यूटिकल ग्रुप है। रूसी प्रत्यक्ष निवेश फंड ऐसे कई डील के लिए बात कर रही है जिसके तहत विदेशों में वैक्सीन की सप्लाई की जानी है। इसमें भारत का नाम भी शामिल है जहां 100 मिलियन खुराक की सप्लाई की जानी है। वैक्सीन स्पूतनिक V (Sputnik V) का भारत में क्लिनिकल ट्रायल भी किया जाना है।
बता दें कि बुधवार को रूस में मात्र 24 घंटे के दौरान 8,481 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए जिसके बाद देश भर में संक्रमण का आंकड़ा 11 लाख 76 हजार 2 सौ 86 हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 177 लोगों की मौत हो गई और इसके साथ ही यहां मृतकों का आंकड़ा 20 हजार 7 सौ 22 हो गया।
रूस ने अपने दूसरे कोविड-19 वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है। इस वैक्सीन को साइबेरिया के वेक्टर इंस्टीट्यूट ( Vector Institute) में विकसित किया गया है। यह जानकारी RIA न्यूज ने दी। न्यूज एजेंसी ने रूसी कंज्यूमर सेफ्टी वॉचडॉग रोसपोत्रब्नादजोर का हवाला देते हुए बुधवार को यह जानकारी दी।