तेहरान। ईरान के उप मानवाधिकार न्याय मंत्री महमूद अब्बासी ने कहा कि ईरान COVID-19 महामारी के बीच मानवीय आधार पर अन्य देशों के साथ कैदियों के अदला-बदली के लिए तैयार है। देश के आधिकारिक समाचार एजेंसी आइआरएन ने इसकी जानकारी दी। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार अब्बासी ने रविवार को कहा कि हमने जॉर्जिया से 108 ईरानी कैदियों का प्रत्यर्पण किया है और पिछले दो महीनों में कई विदेशी कैदियों को उनके संबंधित देशों में भेज दिया है। ईरान में 2,000 से अधिक अफगानी कैदियों को उनके देश में भेजा जा सकता है। ईरान ने 44 पाकिस्तानी कैदियों को प्रत्यर्पित करने की अपनी तत्परता की भी घोषणा की है और वह पाकिस्तानी अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है।
इस बीच, अब्बासी ने संयुक्त अरब अमीरात में ईरानी कैदियों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘संयुक्त अरब अमीरात में हमारे कैदियों को न्यूनतम मानवाधिकारों से वंचित रखा जाता है, जिसमें कांसुलर सेवाएं और निष्पक्ष जांच शामिल हैं। हाल ही में, ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका ने कैदियों की अदला-बदली की थी।