सलसलाई में बोले शिवराज – हम किसानों के साथ हैं, सरकार से लड़कर मुआवजा दिलवाएंगे

0
131

सलसलाई | यह किसानों के दु:ख की घड़ी है। इस समय सरकार को किसानों के पास होना चाहिए। सरकार तो तबादला उद्योग में पैसा कमाने में लगी है। इस दु:ख की घड़ी में सरकार नहीं तो हम आपके साथ हैं, सरकार से लड़कर फसल का मुआवजा प्रत्येक किसानों को दिलवाकर रहेंगे। यह बातें प्रदेश के भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान ने डग बड़ाैद जाते समय नगर के महाराणा प्रताप चौराहे पर कही। किसानों ने सोयाबीन फसल बांझपन की शिकायत की व ज्ञापन दिया। इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाटीदार, वरिष्ठ नेता प्रकाश मेवाड़ा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हेमंत मेवाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। गोदना बस स्टैंड पर सरपंच टीकम राजपूत के नेतृत्व में कई किसानों ने चौहान को फसल के बांझपन की स्थिति दिखाई।

कालापीपल में पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत

कालापीपल | पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान का बड़ाैद जाते हुए नगर के पंचमुखी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह बेस, संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।