रायपुर में यूजर चार्ज का विरोध : गुरुवार को मंत्री डहरिया का बंगला घेरेंगे भाजपाई

0
87
NDINnh fuU ldh rldb stul fÞUbtkfU ytX bu yts rNJ mult fuU fUtgofU;toytu lu mkvrútfUh ntVU fUhu fUhfuU Òttvl mtivlu výau

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संपत्तिकर के साथ यूजर चार्ज वसूलने के विरोध में भाजपा पार्षद दल ने 24 फरवरी को नगरीय निकाय मंत्री डा.शिव डहरिया का सरकारी बंगले का घेराव की रणनीति बनाई है। मंगलवार शाम को भाजपा रायपुर जिला पदाधिकारियों की एकात्म परिसर में हुई बैठक में जनता से अत्यधिक यूजर चार्ज वसूलने का भाजपा नेताओं ने विरोध करते हुए निर्णय लिया कि जब तक निगम प्रशासन यूजर चार्ज वसूलना बंद नहीं करेगी, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।


भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी,नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने जिला पदाधिकारियों, पार्षद, मंडल अध्यक्ष से चर्चा कर आंदोलन की रणनीति बनाई। 24 फरवरी को भाजपा शहर जिला अध्यक्ष श्रीचन्द सुंदरानी के नेतृत्व में मंत्री डहरिया के बंगले के घेराव करने के लिए भाजपा पार्षद दल के साथ 16 मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, संयोजक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता निकलेंगे।

यूजर चार्ज वसूलना जनता के साथ धोखा-सुंदरानी
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि जनता के साथ धोखा करने वाली कांग्रेस सरकार के विरुद्ध अभियान चलाना है। उन्होंने कहा जब सत्ता बहरी हो जाए तो उसके दरवाजे जाकर ढोल पीटना चाहिए। हम जनता से जुड़े हर विषयों को लेकर इस सरकार का विरोध करेंगे। संपत्ति कर हाफ का झूठा वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस ने संपत्ति कर तो हाफ नही किया उल्टा यूजर चार्ज लगाकर जनता के जेब मे सेंधमारी की है। यह प्रदेश की जनता के साथ धोखाधड़ी है।

वादे पूरे नही तो छोड़ दे पद-चौबे
निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि यदि वादे पूरे करने की क्षमता नही है, तो अपना पद छोड़ दीजिए। उन्होंने कहा आज जनता पर यूजर चार्ज लगाया है। कल कोई और कर के माध्यम से जनता की जेब खाली की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपके प्रबंधन के कारण कर्मचारियों को देने के लिए पैसे तक नही हैं। सारे विकास कार्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की मदों से किए जा रहे हैं तो फिर जनता से यह अवैध उगाही क्यो? हम तब तक इसका विरोध करेंगे जब तक इसे समाप्त नही कर दिया जाता।

भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि हम इस कार्यकाल के चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं।यह इस पंचवर्षीय का अंतिम पड़ाव है। हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर इस बेईमान फरेबी सरकार को उखाड़ फेंकने मैदान में आना होगा। बैठक में जिला महामंत्री ओंकार बैस, रमेश सिंह ठाकुर, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, संजय यादव, सूर्यकांत राठौर, योगी अग्रवाल,प्रमोद साहू, सुशीला धीवर, विश्वदिनी पांडेय, बजरंग खंडेलवाल, ललित जैसिंघ, आशु चंद्रवंशी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।