Congress President Elections: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।
Congress President Elections: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। पार्टी के असंतुष्ट गुट के नेता शशि थरूर पहले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है। दिग्विजय ने गुरुवार को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचकर नामांकन पत्र के दस सेट लिए। नामांकन पत्र लेने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह नामांकन पत्र लेने आए हैं। संभवत: शुक्रवार को नामांकन करूंगा। यह सवाल किए जाने पर क्या वह पार्टी नेतृत्व की तरफ से पर्चा भर रहे हैं? दिग्विजय सिंह ने इनकार करते हुए कहा कि इसके लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। यह पूछे जाने कि क्या वह यह सब संदेश देने के लिए कर रहे हैं तो सिंह ने कहा, आप लोग मुझे गंभीरता से क्यों नहीं लेते? वहीं, आज ही शशि थरूर के भी नामांकन करने की संभावना है। पल-पल की हर सटीक जानकारी के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बनें रहें…
मल्लिकार्जुन खड़गे आज भरेंगे नामांकन?
कांग्रेस अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवारों में अब मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम भी सामने आ रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि खड़गे पार्टी चीफ के लिए आज नॉमिनेशन पेपर भर सकते हैं।
क्या प्रियंका गांधी भी लड़ेंगी चुनाव?
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में उम्मीदवारों पर अटकलों का दौर जारी है। अब गुरुवार को महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी चर्चाओं में आ गया। हालांकि, अभी तक प्रियंका या पार्टी की तरफ से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई मुलाकात ने चर्चाओं को हवा दे दी है। शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन करने का आखिरी दिन है। पूरी खबर पढ़ें…
गहलोत संग मुकाबले में पायलट की जीत?
राजस्थान की कमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से छिन जाने की अटकलों के बीच गुरुवार को उनके प्रतिद्विंद्वी सचिन पायलट ने भी 10 जनपथ जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात की। राजस्थान में सियासी घमासान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी दावेदारी वापस लेने के ऐलान के बाद सचिन और सोनिया गांधी की मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पहले गहलोत और फिर पायलट से मुलाकात के बाद सोनिया गांधी 1-2 में अपना फैसला सुना सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
मीरा कुमार, मुकुल वासनिक होंगे कांग्रेस चीफ के लिए ‘आधिकारिक उम्मीदवार’?
कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान जारी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पीछे हटने के बाद कुछ नए नाम तेजी से सामने आ रहे हैं। सीनियर नेता दिग्विजय सिंह और शशि थरूर के आज नामांकन दाखिल करने की चर्चा है। इस बीच पार्टी चीफ के लिए मुकुल वासनिक और मीरा कुमार का नाम उभरकर सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वासनिक और मीरा अध्यक्षी रेस में पार्टी हाई कमांड के ‘आधिकारिक उम्मीदवार’ हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन
Congress President Election: अध्यक्ष पद के नामांकन का आज आखिरी दिन है। अभी तक किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है। गुरुवार को दिग्विजय सिंह के अलावा झारखंड कांग्रेस नेता कृष्णानंद त्रिपाठी ने भी नामांकन पत्र लिया। त्रिपाठी भी शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। ऐसे में साफ है कि अध्यक्ष चुनाव के लिए सभी नामांकन आखिरी दिन जमा किए जाएंगे।
Congress President Election: नए उम्मीदवार भी आ सकते हैं मैदान में
Congress President Election: दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला तय है। यह लड़ाई दिग्विजय सिंह और थरूर के बीच होगी। इस सबके बावजूद पार्टी रणनीतिकार मानते हैं कि अभी एक और उम्मीदवार पर्चा भर सकता है। संभावित उम्मीदवारों में मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, सुशील कुमार शिंदे और अंबिका सोनी सहित कई पार्टी नेता शामिल बताए जा रहे हैं।
Congress President Election: शशि थरूर से मिले दिग्विजय सिंह
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन लेने के बाद दिग्विजय सिंह ने शशि थरूर से मुलाकात की। थरूर भी शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर थरूर ने कहा कि वह अध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय सिंह की उम्मीदवारी का स्वागत करते हैं। हम दोनों के बीच प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि दोस्ताना मुकाबला होगा। हम में से जिसकी भी जीत होगी, कांग्रेस की जीत होगी।