The Big Picture Show में रणवीर सिंह ने किया पत्नी के गाने पर डांस, बोले- ‘बाईसाहब ने सिखाया है’

0
100

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर अपना जादू दिखाने के बाद अब छोटे पर्दे पर भी सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह इन दिनों कलर्स टेलीविजन के क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ में नजर आ रहे हैं। रणवीर का मजेदार अंदाज इस शो के प्रति लोगों की रुचि को बढ़ा रहा है। अब हाल ही में रणवीर सिंह इस शो के सेट पर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के गाने ‘घूमर’ पर डांस करते नजर आए। रणवीर सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह के शो ‘द बिग पिक्चर’ का एक वीडियो कलर्स टेलीविजन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया गया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह शो में आई एक कंटेस्टेंट के साथ दीपिका पादुकोण के गाने घूमर पर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कंटेस्टेंट रणवीर के लिए तोहफे के रूप में पगड़ी लेकर आती हैं। ये एक राजस्थानी रंग- बिरंगी पारंपर‍िक पगड़ी है जिसे पाकर रणवीर सिंह भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। रणवीर कंटेस्टेंट का तहे दिल से आभार भी जताते हैं।

शो में आई इस कंटेस्टेंट के इस प्यार भरे तोहफे से खुश होकर रणवीर उनके साथ दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ के गाने ‘घूमर- घूमर’ पर थ‍िरकते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘बाईसाहब ने स‍िखाया रणवीर को घूमर डांस द बिग पिक्चर के मंच पर।’ रणवीर सिंह का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रणवीर का ये घूमर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि ‘द बिग पिक्चर’ क्विज बेस्ड रियलिटी शो है। ये शो अपने आप में एक नया और यूनिक कॉन्सेप्ट लेकर आया है। शो में फोटो पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनका उत्तर शो में बाग लेने वाले प्रतिभागी देते हैं। इस शो की अधिकतम प्राइज मनी 5 करोड़ रुपए है।