50 लाख के लिए रुना शाह से पूछा गया था ये सवाल, क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब?

0
90

नई दिल्ली। KBC 12 Update: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati 12) का क्विज़ जारी है। केबीसी को लेकर दर्शकों में काफी क्रज बना हुआ है। बिग बी के सामने हॉटसीट पर बैठने का सपना अबतक काफी लोगों का पूरा भी हो चुका है। वहीं प्रतिभागी लगातार ईनाम जीत कर जा रहे हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन न सिर्फ कंटेसटेंट से सवाल जवाब करते हैं बल्कि उनके उनके जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर भी बात करते हैं। शुक्रवार वाले एपिसोड में शो की शुरुआत पश्चिम बंगाल से आईं कंटेस्टेंट रुना शाह से हुई। उन्होंने बेहद शानदार तरीके से गेम खेलते हुए 25 लाख जीते। लेकिन रुना 50 लाख के सवाल के जवाब पर अटक गईं। जिसकी वजह से उन्होंने 50 लाख के सवाल पर क्विट करने का फैसला किया। लेकिन क्या आप इस सवाल का जवाब जानते हैं।

रुना से 50 लाख के लिए पूछा गया था ये सवाल-

इनमें से किसने 19वीं सदी में स्ट्रे फेथर्स: अ जर्नल ऑफ ओर्निथोलोजी फॉर इंडिया एंड इट्स डिपेंडेंसीस नामक पत्रिका शुरू की थी?

इसके ऑप्शन थे-

A. बीरबल साहनी

B. कार्ल लिनेअस

C. एलन ऑक्टेवियन ह्यूम

D. अल्फ्रेड विडहम लशिंगटन

इसका सही जवाब था- C. एलन ऑक्टेवियन ह्यूम

बताते चलें कि 20 सालों के इतिहास ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर गुरुवार के एपिसोड में पहली बार ऐसा हुआ जब बिना फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेले ही कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर पहुंच गया। ये कोई और नहीं बल्कि रुना साह थीं। रुना साहा लगातार दो बार फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतने से चूक गईं। लाख कोशिश के बाद जब वह जीत नहीं सकीं तो वह भावुक हो गईं और रोने लगीं। रुना साहा को रोना बिग बी से देखा नहीं गया। उन्होंने रुना को सेट पर बुलाया। अमिताभ द्वारा रुना को हॉटसीट पर बुलाए जाने को लेकर वह काफी इमोशनल हो गईं। वहीं कुर्सी पर बैठने के बाद रूना जोर-जोर से रोनी लगीं। उन्हें समझाते हुए बिग बी ने कहा कि ये वक्त रोने का नहीं है बल्कि शांत होकर समझदारी से खेलने का है। काफी समझदारी से गेम को खेलते हुए वह बहुत जल्द 10 हजार रुपये का पड़ाव पार कर गईं।