नई दिल्ली। सोशल मैसेजिंग ऐप इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के लगभग सभी सेलिब्रिटी अपने-अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। अब बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बना लिया है। इसकी जानकारी उनके बेटे और अभिनेता अजुर्न कपूर ने एक पोस्ट शेयर कर दी है।
अभिनेता ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके पिता बोनी कपूर पहले ट्विटर पर सक्रिय थे, जो कि अब इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय हो गए हैं। अर्जुन कपूर बोनी कपूर की फोटो शेयर कर लिखा, ‘तो ये हुआ आखिरकार पिताजी ने अपने सभी बच्चों पर नजर रखने और दुनिया को अपना फैशनेबल अंदाज दिखाने के लिए इंस्टाग्राम पर आए हैं….’।
वहीं उनकी बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने पिता के इंस्टाग्राम पर सक्रिय होने पर खुशी जताते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने हार्ट की इमोजी भी पोस्ट की हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे बोनी कपूर का स्वागत कर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दिल्ली के शूटिंग सेगमेंट जाते हुए तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो एयरपोर्ट से बाहर आते हुए दिख रहे हैं। साथ ही अपने परिवार के साथ डिनर के फोटो को भी शेयर किया है। बोनी कपूर अपने करियर में कई क्लासिकल फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।
उन्होंने अपने करियर की शुरूआत लिजेंड शक्ति सामन्ता के साथ काम करते हुए शुरू की। लेकिन उनकी सबसे सफल फिल्म मिस्टर इंडिया थी, जिसको शेखर कपूर ने निर्देशित किया था। इसके बाद उन्होंने रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, लोफर, जुदाई, पुकार, हमारा दिल आपके पास है, शक्ति, जुदाई, रन, बेवफा, नो एंट्री, वांटेज जैसी सुपर हिट फिल्मों का निर्माण किया।
आपको बता दें कि बोनी कपूर लव रंजन की आने वाली फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे। इस फिल्म की अगले साल फ्लोर पर आने की उम्मीद है।