Sushant Singh Rajput के विकिपीडिया पर आत्महत्या की टाइमिंग को लेकर खड़ा हुआ सवाल

0
90

नई दिल्ली। Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से पुलिस इस मामले में अपनी जांच कर रही है। इस बीच उनके विकिपीडिया पेज को लेकर भी एक सवाल उठा है। ख़बरों के मुताबित मुंबई पुलिस के हाथ एक नया फैक्ट लगा है। यह फैक्ट सुशांत सिंह राजपूत के विकिपीडिया से जुड़ा हुआ है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद विकिपीडिया पेज की हिस्ट्री में 8 बजकर 59 मिनट पर ही इसकी जानकारी दर्ज हुई है। इस बात का दावा कुछ सोशल मीडिया यूजर्स भी कर रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर इसको लेकर इसलिए सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत सुबह करीब 9.30 बजे कमरे से बाहर आए थे। उन्होंने इसके बाद जूस पिया था और वे 10 मिनट बाद वापस कमरे में चले गए थे। वहीं, उनके मौत की ख़बर भी करीब 12 बजे के आस-पास सामने आई थी। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ये सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर विकिपीडिया पेज पर आत्महत्या के बारे में पहले कैसे अपडेट किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने इस को समझने के लिए साइबर सेल की मदद ली। मुंबई पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, विकिपीडिया पेज यूटीसी टाइमलाइन पर चलता है। ये भारतीय समय से 5.30 घंटें पीछे है। इस वजह यूजर्स को यह टाइम गैप दिख रहा है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, विकिपीडिया पेज से कोई भी छेड़ख़ानी नहीं हुई है।

करीब 23 लोगों से हो चुकी है पूछताछ

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर कई अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। पुलिस को अब तक फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। इसके अलावा पुलिस करीब 23 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें रिया चक्रवर्ती, मुकेश छाबरा, संजना संघी और महेश कुमार जैसे करीबी लोग शामिल है। इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस आज यानी बुधवार को फ़िल्म मेकर शेखर कपूर से पूछताछ करेगी।