नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह के निधन को 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी भी किसी को इस बात पर यकीन नहीं हो पा रहा है कि वह इस दुनिया में नहीं। उनके निधन के बाद से ही आए दिन तमाम तरह के खुलासे हो रहे हैंं। अभी भी मुंबई पुलिस सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में लगातार जांच कर रही है और अब तक तकरीबन 30 लोगों के बयान दर्ज कर किए जा चुके है। वहीं उनके निधन के बाद से ही उनके कई पुराने वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसे देखकर उनके फैंस भावुक होते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सुशांत की उनकी एक तस्सीर सामने आई है।
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का नाम इंडस्ट्री में हमेशा से ही चर्चा में रहा है। दोनों के रिश्ते को आज भी कोई भूल नहीं पाया है। करीब 6 साल एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद अंकिता की जिंदगी में विक्की जैन ने एंट्री की। लेकिन क्या आप जातने हैं कि सुशांत सिंह, विक्की जैन को अंकिता के साथ ब्रेकअप के पहले से ही जानते थे। वायरल हो रही तस्वीर में सुशांत के साथ वक्की जैन भी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत और विक्की जैन के अलावा इस नंदीश संधू, अर्जुन बिजलानी और मृणाल जैन नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सभी काफी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। इस फोटो से एक बात को साफ हो गई है कि सुशांत, विक्की जैन को काफी अच्छी तरह से जानते थे।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले विक्की जैन मुंबई में बिजनेस के सिलसिले में रहते हैं। विक्की जैन ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ के मालिक हैं और इसी वजह के चलते टीवी इंडस्ट्री के लोग उन्हें अच्छे से जानते है। सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप होने के बाद अंकिता लोखंडे का नाम विक्की जैन के साथ जुड़ने लगा था। वहीं करीब दो साल पहले ही अंकिता ने विक्की जैन के साथ अपने रिश्ते को सभी के सामने कुबूल किया था।