नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिहं बॉलीवुड के सबसे क्यूट, केयरिंग और लविंग कपल माने जाते हैं। फिलहाल दोनों लॉकडाउन की वजह से घर में क्वारंटाइन हैं और इस वक्त को फुल ऑन एंजॉय कर रहे हैं। दीपिका अपने इंस्टाग्राम पर रोज एक नया पोस्ट शेयर कर रही हैं और फैंस को एंटरटेन कर रही हैं।
दरअसल, दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक सीज़न शुरू किया है। जिसमें वो हर दिन एक नई फोटो के साथ एक नया एपिसोड शेयर करती हैं। इन एपिसोड्स के जरिए दीपिका फैंस को मोटिवेट भी कर रही हैं कि घर में रहते हुए कैसे खुद का ख्याल रखें और मस्ती भी कर रही हैं।
एक्ट्रेस के इस सीज़न का हर एपिसोड काफी मज़ेदार हो रहा है। एक पोस्ट के बाद फैंस इंतजार कर रहे हैं कि दीपिका अगले दिन क्या करने वाली हैं। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस ने सीजन का जो सातावां एपिसोड शेयर किया है वो काफी फनी है। इस एपिसोड में तो दीपिका ने अपने पति रणवीर सिंह को भी नहीं छोड़ा।
दरअसल, 6वें एपिसोड में दीपिका ने कुछ स्लिप की फोटोज़ शेयर की थीं जिनपर किचन का सामान लिखा था। सातवें एपिसोड में तो एक्ट्रेस ने ऐसी एक स्लिप रणवीर के ऊपर ही लगा दी। वो भी तब जब वो सो रहे थे। एक्ट्रेस ने अपनी इस मस्ती की फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें रणवीर सिंह सोत हुए नजर आ रहे है और उनके माथे पर स्लिप लगी है, ‘HUSBAND’। एक्ट्रेस इस फोटो की खूब चर्चा हो रही है। लोग इसे काफी फनी बता रहे हैं।
‘मैं तुझे देख लूंगा’
दीपिका की इस फोटो पर लोग मस्त-मस्त कमेंट कर रहे हैं। कोई रणवीर सिंह के लिए कहा रहा कि वो सोते हुए भी बाल बनाकर सोती हैं। तो कोई दोनों के प्यार पर प्यार जता रहा है। इन कमेंट्स के बीच रणवीर ने भी अपनी फोटो पर कमेंट किया है। एक्टर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘Marie Kondo ki bacchi.. मैं तुझे देख लूंगा’।