नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज कोरियॉग्रफर सरोज खान अब दुनिया में नहीं रहीं। शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते 71 साल की सरोज खान का निधन मुंबई में हो गया। सरोज खान 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती थीं। बीते काफी समय से उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो रही थी इसी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सरोज खान ने आज रात 1.52 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। मुंबई के चारकोप कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा कोरियोग्राफर सरोज खान गंभीर मधुमेह और संबंधित बीमारी से पीड़ित थी। सरोज खान का हॉस्पिटल में भर्ती के बाद उनके कोरोना संक्रमण की जांच भी की गई थी, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी।
सरोज खान इस दुनिया में नहीं रहीं, ये खबर सुनकर फैंस काफी सदमे में है। सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर कोई दुखी हो रहा है। लोग सरोज खान को सोशल मीडिया पर श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। कोई उनके जाने का यकीन नहीं कर पा रहा है।