Kartik Aaryan ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया इन क्वालिटीज वाली लड़की के साथ जाना चाहेंगे डेट पर

0
177

नई दिल्ली। बॉलीवुड चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन की एक मुस्कान पर करोड़ों लड़कियां फिदा हो जाती हैं। कार्तिक को अपना ड्रीम ब्वॉय बनाने के लिए न जानें फीमेल फैन सपने देखती होंगी। उनकी फैन फॉलोइंग काफी बहुत ज्यादा है। वह न जानें कितानी लड़कियों का क्रश हैं। लेकिन अब कार्तिक आर्यन ने अपनी ड्रीम गर्ल को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह इन क्वालिटीज वाली लड़की को करना डेट चाहते हैं।

एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी क्यूटनेस और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं। इसी बीच कार्तिक का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वह किस तरक की क्वालिटी वाली लड़की के साथ डेट पर जाना चाहेंगे।कार्तिक ने बताया कि उनके साथ डेट पर जाने वाली लड़की में क्या क्वालिटी होनी चाहिए। कार्तिक आर्यन ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में आइडियल डेट पार्टनर को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे महत्वाकांक्षी लड़कियां पसंद है। जो प्रेरणादायक हों और अपनी छाप छोड़ जाएं।

उन्होंने इसी इंटरव्यू में आगे बताया था, ‘ऐसी लड़कियां जो हर बाधाओं से लड़ जाएं अपने लक्ष्य को पाने के लिए, जैसे- साइना नेहवाल, मैरी कॉम, गुंजन सक्सेना, बरखा दत्त। मैं ऐसी क्वालिटीज वाली लड़की को डेट करना चाहूंगा।’

कार्त‌िक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘भूल भुलैया 2’ और करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह डायरेक्टर ओम राउत के साथ भी एक फिल्म में काम कर रहे हैं। वहीं आखिरी बार वह फरवरी में इम्तियाज अली की ‘लव आजकल’ में नजर आए थे।