नई दिल्ली । सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में तेजी दिखी। बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी में उछाल देखा गया। दोनों ही इंडेक्स सुबह तेजी के साथ खुले। दिन भर थोड़ा उतार चढ़ाव तो रहा लेकिन तेजी बरकार रही। जब बाजार बंद हुआ तब सेंसेक्स 60,395.63 अंक और 18,004.70 अंक पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाल इंडेक्स सेंसेक्स सुबह 60,070.39 अंक पर खुला था, जो आखिरी बार 59,744.65 पर बंद हुआ था। दिन में सेंसेक्स सबसे ऊपर 60,427.36 अंक तक गया जबकि सबसे नीचे 59,987.18 तक गिरा भी था। लेकिन, आखिरी में 650.98 अंक (1.09 फीसदी) की बढ़त के साथ 60,395.63 अंक पर बंद हुआ।
सोमवार को सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर हरे रंग (बढ़त के साथ) पर कारोबार करते दिखे। इनमें सबसे ऊपर TITAN रहा जबकि इसके बाद SBIN, MARUTI, LT, KOTAKBANK और HDFC टॉप पर रहे हैं। वहीं, लिस्ट में सबसे खराब WIPRO का प्रदर्शन रहा है।
एनएसई के निफ्टी में भी सुबह से ही तेजी बनी रही है। निफ्टी सुबह 17,913.30 अंक पर खुला था, जिसके बाद दिन में यह सबसे ऊपर 18,017.45 अंक तक गया और सबसे कम 17,879.15 तक गिरा। वहीं, बाजार में बंद होने पर यह 190.60 अंक (1.07 फीसदी) बढ़त के साथ 18,003.30 अंक पर रहा।
निफ्टी में UPL ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, इसके बाद HEROMOTOCO, TITAN, SBIN और MARUTI रहे। वहीं, WIPRO, NESTLEIND, DIVISLAB, ASIANPAINT और POWERGRID टॉप 5 लूजर रहे हैं।