नई दिल्ली : दुनियाभर से दो करोड़ से अधिक लोग हर साल भगवान वेंकटेश्वर का दर्शन करने आंध्र प्रदेश के तिरुपति जाते हैं। तिरुपति बालाजी के नाम से प्रसिद्ध यह मन्दिर भारतीय वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है। भारतीय रेलवे का उपक्रम IRCTC बेहद किफायती कीमतों पर इस मन्दिर में पूजा करने के लिए आकर्षक टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। इस पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को तिरूपति शहर से सटे तिरुचानुरु में स्थित देवी पदमावती के दर्शन का मौका भी मिलेगा।
इस टूर पैकेज के पहले दिन आपको सुबह 6:10 बजे की उड़ान से दिल्ली से चेन्नई ले जाया जाएगा। उड़ान संख्या SG 107 सुबह नौ बजे चेन्नई पहुंचेगी। चेन्नई हवाई अड्डे से आपको श्री कालाहस्ती मन्दिर ले जाया जाएगा। इस यात्रा के दौरान आपको अपने पैसे से लंच के लिए टाइम दिया जाएगा। इस मन्दिर में दर्शन के बाद आपको डिनर दिया जाएगा और तिरुपति में रात को ठहराया जाएगा।
दूसरे दिन सुबह के नाश्ते के बाद आपको 22 किलोमीटर दूर तिरुमाला स्थित बालाजी मन्दिर ले जाया जाएगा। बालाजी दर्शन के बाद आपको चेन्नई हवाई अड्डा ले जाया जाएगा। रास्ते में आपको खुद से लंच के लिए टाइम दिया जाएगा। चेन्नई हवाई अड्डे से रात के 08:40 बजे की फ्लाइट से आपको दिल्ली लाया जाएगा।