‘वंदे भारत मिशन’ पर मची सियासत, विदेश मंत्रालय ने दी सफाई कहा- सभी भारतीय के लिए है यह योजना

0
212

नई दिल्ली। देशभर में लॉकडाउन चलते देश के कोने-कोने में लोग फंस हुऐ हैं। ऐसो लोगों की मदद करने लिए वंदे भारत मिशन योजना चलाई गई है। इसके तहत अन्य राज्यों में फसे लोगों को उनके निवास तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन इस बीच पश्चिम बंगाल के मंत्रियों ने आरोप लगाया है कि यह पश्चिम बंगाल के साथ भेदभाव किया जा रहा है। अब इस पर विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को सफाई दी है। मंत्रालय की तरफ से जारी किए बयान में कहा गया है कि वंदे भारत मिशन किसी भी राज्य में भेदभाव पैदा नहीं करती है। यह योजना देश-विदेश में फंसे सभी भारतीय के लिए है।